पुरुष अपनाये यह हेल्थ टिप्स और रहे स्वास्थ्य Men Health
Men Health पुरुष ही वह शख्स होता है जो पूरे परिवार को संभालता है, तभी उसे परिवार का मुखिया कहां जाता है। उस पर ही परिवार की सारी जिम्मेदारी होती है, बिल्कुल ऐसे ही जैसे एक प्रधान अपने गांव की देखभाल करता है, वह अपनी पत्नी और बच्चों की परवरिश करता है।
इतनी जिम्मेदारियों के चलते उसकी जिंदगी में भाग-दौड़ बनी रहती है। ऐसे में वे अपनी सेहत का बिल्कुल ख्याल नहीं रखते हैं। यह बहुत गलत है। उनका ठीक होना और स्वस्थ होना बहुत जरूरी है, इसलिए प्रत्येक पुरुष अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। दोस्तों आज हम आपको पुरुष के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ हेल्थ टिप्स बताने जा रहे हैं।
Health tips for men
-
- प्रतिदिन दो केले नाश्ते में जरूर खाएं, इससे पूरे दिन आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है। केला हार्ट को स्वस्थ रखता है और आपको हार्ट की बीमारियों से बचाता है।
- जंक फूड पसंद करने वाले लोग सावधान हो जाएं क्योंकि यह बहुत ही ज्यादा हानिकारक है। जंक फूड पुरुषों में धीरे-धीरे शुक्राणुओं की गुणवत्ता में कमी लाते हैं। यह बहुत ही ज्यादा भयंकर स्थिति को जन्म दे सकता है।
- बेमौसम फल और सब्जियों का सेवन ना करें, यह हानिकारक होता है।
- नूडल्स, कोल्डड्रिंक, मैगी जैसी चीजों का नियमित सेवन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है इसलिए इन चीजों से बचें।
- महिलाओं की तरह पुरुषों का वजन भी बहुत जल्दी बढ़ता है, तो उनको भी कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अतः वजन पर कंट्रोल करें।
- व्यायाम नियमित रुप से करें।
- जल्दीबाजी में नाश्ता करना कभी ना भूलें। नाश्ते में ली गई डाइट व्यक्ति को स्वस्थ रखते हैं अन्यथा व्यक्ति कमजोर होता जाता है।
- खाने में व्यक्ति को हरी सब्जियां और फल, सलाद जरूर शामिल करनी चाहिए।
- अंकुरित अनाज भी आहार में ले।
- सप्ताह में कम से कम एक बार शरीर की मालिश जरूर करें, इसके लिए सरसों का तेल का उपयोग कर सकते हैं।