मंगेतर के साथ शादी से पहले सेक्स पर युगल गिरफ्तार

Sauth africa

संयुक्त अरब अमीरात में दक्षिण अफ्रीका के एक आदमी और उसकी यूक्रेन की रहने वाली मंगेतर शादी के बिना यौन संबंध स्थापित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार 29 वर्षीय एमिलन कलोरवेल और 27 वर्षीय एरीना नोवा को उस समय गिरफ्तार किया गया जब एरीना के पेट में दर्द के कारण डॉक्टर के पास गई तो चिकित्सा जांच से पता चला कि वे गर्भावस्था से हैं।

इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात में शादी के बिना यौन संबंध स्थापित करना अवैध है। एमिलन कलोरवेल की मां ने दोनों की रिहाई की वकालत करते हुए कहा है कि ’दोनों ने ही गलती यह की कि उन्हें प्यार हो गया।’ एक न्यूज चैनल के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह कुछ मदद करने में असमर्थ हैं क्योंकि यह संयुक्त अरब अमीरात के स्थानीय कानूनों का मामला है। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने कहा है कि वे कानूनी सहायता प्राप्त करें। अब तक संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने कोई बयान जारी नहीं किया है। कलोरवेल और नोवा को जनवरी में गिरफ्तार किया गया था लेकिन दोनों की गिरफ्तारी की खबर अब सामने आई है।

कलोरवेल संयुक्त अरब अमीरात में पिछले पांच साल से कार्यरत थे। उनकी मां ने न्यूज चैनल को बताया कि दोनों को संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि हम उनसे प्यार करते हैं और उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने अब तक उन पर आरोप नहीं लगाया और अभी परीक्षण किए जा रहे हैं हालांकि दोषी होने की स्थिति में उन्हें लंबी उम्र कैद हो सकती है।