Many people fell ill after eating buckwheat flour
दून में कोरोनेशन और दून अस्पताल में भर्ती किए गए
सीएम व स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल जाकर जाना हाल चाल
देहरादून। Many people fell ill after eating buckwheat flour कुट्टू का आटा खाने कई लोग बीमार पड़ गए। राजधानी के कोरोनेशन और दून अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज़ भर्ती हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने देहरादून जिला अस्पताल में जाकर बीमार हुए लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल प्रशासन को दिशा निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि कुट्टू का आटा खाने से फूड प्वाइजनिंग हुई है। 100 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं विकासनगर, पटेलनगर, कोतवाली क्षेत्र से देहरादून के विभिन्न स्टोरों ,गोदामों में कुट्टू का आटा वितरित किया गया है। पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित दुकानों,गोदामों से उक्त कुट्टू के आटे को जप्त किया गया। लगातार कार्रवाई जारी है।
कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए लोगों का कुशलक्षेत्र जाना। इस दौरान अधिकारियों को मरीजों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि खराब कुट्टू के आटे के सेवन से फूड प्वाइजनिंग की घटना हुई। इस पर संबंधित एजेंसी को सील… pic.twitter.com/l6q28BxlQi
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 31, 2025
मामले तत्काल पुलिस द्वारा 22 दुकानों/स्टोरों को चिन्हित कर उन पर रेड कर सील कर दिया गया, जहां से लोगों द्वारा कुट्टू के आटे को खरीदकर उसका सेवन किया गया था। पुलिस प्रशाशन की टीमों द्वारा लगातार उक्त दुकानों व स्टोरों में छापा मारा गया। ऐसे सभी खाद्य पदार्थों को भी सीज किया गया है जिसमें मिश्रण किए जाने की सम्भावना है।
दुकानदारों को थाने लाकर सघन पूछताछ की जा रही है। अब तक की प्राथमिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई है कि उक्त कट्टू के आटे का मेन सप्लायर सहारनपुर का है। जिस सम्बन्ध में जिलाधिकारी सहारनपुर से वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक देहरादून ने वार्ता कर सप्लायर के गोदाम में कार्यवाही करने के लिए बताया गया है। देहरादून से भी तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर सहारनपुर रवाना की गई है।
जरा इसे भी पढ़े
1232 नर्सिंग अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र
16 एस.डी.जी एचीवर को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
युवाओं के बीच पहुंच मुख्यमंत्री ने लगाए पुश-अप्स