हॉट मॉड मिसेज इंडिया बनी उत्तराखंड की ममता

Mamta Rawat of Uttarakhand becomes Hot Mod Mrs India

Mamta Rawat of Uttarakhand becomes Hot Mod Mrs India

देहरादून। Mamta Rawat of Uttarakhand becomes Hot Mod Mrs India वैसे तो देवभूमि उत्तराखंड का नाम पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, लेकिन इस नाम पर चार-चांद लगाने में उत्तराखंड की बेटियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। अभी हाल ही में UAE के दुबई और रसल खेमा में आयोजीत हॉट मॉड मिसेस इंडिया वर्ल्डवाइड सीजन 10 में नॉर्थ जोन के लिए उत्तराखंड की बेटी ममता रावत ने द्वित्य स्थान प्राप्त कर अपनी जन्मभूमि को गौरवान्वित किया है।

बता दें कि, बीती 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक हॉट मॉड मिसेस इंडिया वर्ल्ड वाइड ने विश्व की सभी भारतीय विवाहित महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और जीवन में एक अहम लक्ष्य हासिल करने के लिए एक मंच प्रदान किया था। जिसमें ममता रावत ने द्वित्य स्थान प्राप्त किया। उनकी इस जीत से उनके परिजनों और क्षेत्र में खुशी की लहर है, सभी ने उनकी जीत का जोरों-शोरों से जश्न मनाया।

ममता रावत पौड़ी गढ़वाल के बेंगवाड़ी गाँव की रहने वाली है। उनके व्यक्तित्व की अगर बात करें तो वह बहुप्रतिभाशाली हैं। साथ ही एक सफल उद्यमि हैं। ममता लड़कियों की शिक्षा, वंचितों की शिक्षा के साथ ही कई सामाजिक कार्यों में मदद करती है और कई गैर सरकारी संगठनों जैसे टीच गर्ल्स, लर्निंग ट्री आदि का भी समर्थन किया है। वही अभी हाल ही में ममता रावत उत्तराखंड राज्य विकास परिषद की सदस्य भी हैं।

अपने राज्य को गौरवान्वित किया

जानकारी के अनुसार हॉट मॉड मिसेस इंडिया वर्ल्ड वाइड सीजन 10 में विश्व की कई भारतीय विवाहित महिलाओं ने प्रतिभाग लिया था। जिसमें सभी महिलाओं ने अपनी सुंदरता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ममता रावत ने फाइनल में उत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही द्वित्य स्थान हासिल कर अपने नाम ताज किया और अपने राज्य को गौरवान्वित किया।

जानकारी देते हुए ममता ने बताया कि, फिनाले आयोजकों के साथ-साथ उन सभी फाइनलिस्टों के लिए एक बड़ी चुनौती थी, जो दुबई और रसल खेमा के संयुक्त अरब अमीरात में फिनाले में भाग लेने के लिए भारत और विदेशों से आए थे। यह सभी के लिए परिवर्तन का एक सुंदर अनुभव था, जिसने ममता रावत को एक बेहतर संस्करण बना दिया।

उत्तर क्षेत्र में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने और ताज पाने पर हमें ममता रावत पर गर्व है, एक ऐसा एहसास जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।

ममता रावत ने महिला सशक्तिकरण पर एक गीत गाया जिसे दर्शकों और सम्मान न्यायाधीशों ने सराहा। ममता ने बताया कि, ऐसी बहुत सी प्रतियोगिता के पड़ाव थे, जहां 95 फाइनलिस्ट ने भाग लिया था, जैसे साड़ी राउंड, स्विमवियर राउंड, टैलेंट राउंड, रिसॉर्ट वियर राउंड और गाला ग्रैंड फिनाले राउंड थे। प्रतियोगिता बहुत कठिन थी और उत्तर क्षेत्र से ताज विजेता होना मेरे लिए एक गर्व का क्षण था।

जरा इसे भी पढ़े

रैंप पर मॉडल्स ने बिखेरे जलवे
इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक का 5वां सीजन शुरू
उत्तराखंड में दिखा फैशन वीक का जलवा