Home Uttarakhand Dehradun शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, पत्नी...

शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, पत्नी ने किया सैल्यूट

Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal
Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal

देहरादून। Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए देहरादून निवासी मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की अंतिम विदाई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहीद की पत्नी निकिता, मां, दादी और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल। इस दौरान शहीद की पत्नी ने कहा जयहिंद। साथ ही पार्थिव शरीर को सैल्यूट किया। बोली आई लव यू विभू।

पत्नी ने खुद शवयात्रा की अगुआई की। शहीद की पत्नी ने कहा कि जो चले गए उनसे कुछ सीखें, दुनिया में जो शहादत देते हैं, उनसे सीखना चाहिए। देश के लिए काम करने के बहुत सारे फील्ड हैं, ईमानदारी से काम करें। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल समेत कई मंत्री, विधायक, सेना, शासन, प्रशासन के आला अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को अश्रुपूरित आंखों से अंतिम विदाई दी। कहा ये देश सदैव हमारे शहीदों का ऋणी रहेगा। हरिद्वार में खड़खड़ी में सैन्य सम्मान के साथ शहीद विभूति का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के चाचा जगदीश प्रसाद ने चिता को मुखाग्नि दी।

Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal
शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम।

अंतिम विदाई के वक्त मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। इस दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम, पाकिस्तान मुर्दाबाद, मेजर ढौंडियाल अमर रहे के नारे लगते रहे। इस दौरान शहीद मेजर के ससुर एमके कॉल, साले मनीष कॉल और सुशांत कॉल, बुआ कुसुम सकलानी और रेखा बहुगुणा मौजूद रहे।

Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal के अंतिम दर्शन के लिये लोगों की उमड़ी भीड़

इससे पूर्व बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर रघु श्रीनिवासन, सीडीओ विनीत तोमर, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, महापौर अनीता शर्मा, मसूरी विधायक गणेश जोशी आदि ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर सैल्यूट किया। डोईवाला क्षेत्र के भानियावाला, लच्छीवाला में शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के अंतिम दर्शन के लिये लोगों की भीड़ उमड़ी।


शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिये लोग काफी देर से खड़े रहे। भारत माता की जय-जय कार के साथ पाकिस्तान के खिलाफ लोगों ने गुस्से में मुर्दाबाद के नारे लगाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डंगवाल मार्ग, देहरादून में शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के निवास पर जाकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता दुःख की इस घड़ी में शहीद परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के आश्रित को शैक्षिक योग्यता के अनुसार नौकरी दी जायेगी। मेजर ढौडियाल पुलवामा में मुठभेड़ में शहीद हुए।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय, विधायक हरवंश कपूर, गणेश जोशी, मुन्ना सिंह चौहान, खजान दास, प्रीतम सिंह, मेयर सुनील उनियाल गामा व सैन्य अधिकारियों ने मेजर विभूति शंकर ढ़ौडियाल को श्रद्वांजलि अर्पित की।

जरा यह भी पढ़े