महिला कांग्रेस ने मांगा हरदीप पुरी का इस्तीफा

Mahila Congress demands Hardeep Puri's resignation

देहरादून। Mahila Congress demands Hardeep Puri’s resignation प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योत रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन से गांधीपार्क-घंटाघर-पल्टन बाजार होते हुए तहसील चौक से लेकर वापस प्रदेश कांग्रेस तक मार्च निकाल कर केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी का इस्तीफा मांगा।

सोमवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योत रौतेला के नेतृत्व में महिला कंाग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘प्रधानमंत्री की साख संदिग्ध है’ लिखी विषेश पोषाक पहनकर विरोध-प्रदर्शन के साथ मार्च निकाला तथा केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बडी संख्या में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एकत्र हुए जहां से उन्होंने प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए पल्टन बाजार की ओर कूच किया।

इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि एपस्टिन फाइल में प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने की खबरें अत्यंत गंभीर और चिंताजनक हैं। यदि इन फाइलों में किसी भी प्रकार से उनका उल्लेख हुआ है, तो देश की जनता के सामने पूरी सच्चाई आना अनिवार्य है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, नैतिक आधार पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। केंद्र सरकार इस विषय पर संसद और देश की जनता के सामने स्पष्ट वक्तव्य दे।

प्रदर्शन मार्च में महानगर अध्यक्ष उर्मिला ढौंडियाल थापा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महासचिव निधि नेगी, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवारी, देवेन्द्र कौर, रेख ढींगरा, भावना, जिलाध्यक्ष टिहरी आशा रावत, शिवानी थपलियाल, उमा पंवार, अनीता सकलानी आदि अनेक महिला कंाग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस को उचित प्रतिनिधित्व दिया जायेगा : गावडे
अंकिता भंडारी हत्याकांडः महिला कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया
महिला कांग्रेस और नर्सिंग अभ्यर्थियों ने पुलिस मुख्यालय का किया घेराव, हुई तीखी नोंकझोंक