महिला कांग्रेस ने फूंका उत्तराखण्ड सरकार का पुतला

Mahanagar Mahila congress
Mahanagar Mahila congress ने फूंका उत्तराखण्ड सरकार का पुतला

देहरादून। महानगर महिला कांग्रेस (Mahanagar Mahila congress) कमेटी एवं महानगर व्यापार प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से मांग करते हुए स्व. प्रकाश पाण्डेय के परिवार को न्याय दिये जाने एवं उनकी मौत की मजिस्ट्रेटी जांच शीघ्र पूरी करने की मांग की है। और तीन महीने बीत जाने के बाद भी परिवार को न्याय न मिलने के विरोध में राज्य सरकार का पुतला दहन किया। ट्रांसपोर्टर स्व. प्रकाश पाण्डेय के परिवार को न्याय न मिल पाने तथा तीन माह की अवधि बीत जाने के बाद भी मजिस्ट्रेटी जांच पूरी न करने के विरोध में आज देहरादून महानगर महिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसजनों ने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की बेरूखी के कारण विगत 9 जनवरी को जीएसटी की मार से परेशान प्रकाश पाण्डेय को आत्महत्या का रास्ता चुनना पड़ा था।

जरा इसे भी पढ़ें : पत्नी से हुई छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर पति ने दी जान

उन्होंने कहा कि देश में लाखों लोग इस जबरन नोटबंदी व जीएसटी के कारण बर्बाद हो चुके हैं तथा स्व. प्रकाश पाण्डेय इस जीएसटी व नोटबंदी के दुष्परिणामों से प्रभावित उन लाखों लोगों के प्रतीक मात्र हैं जिनका व्यापार उजड़ गया है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के लिए चिन्ता और चिन्तन का विषय है कि दो माह का समय बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार के स्तर पर न तो उनके परिवार की कोई मदद की गई और न उनकी मौत की मजिस्ट्रेटी जांच ही पूरी हो पाई है।

भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारे संवेदनहीन हो चुकी : Mahanagar Mahila congress

उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारे संवेदनहीन हो चुकी हैं तथा उनकी गलत नीतियों के कारण पहले किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा तथा अब जीएसटी के कारण व्यापारियों का व्यापार चौपट होने के कारण उन्हें भी आत्महत्या को मजबूर होना पड़ रहा है। केन्द्र व राज्य सरकारों की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा तो यह है कि विपक्षी दलों द्वारा बार-बार सरकार से मांग करने के बावजूद केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।

पुतला दहन करने वालों में महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, व्यापार पकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष पंकज मेसोन, महानगर प्रवक्ता पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, सावित्री थापा, मनमोहन शर्मा, दिनेश चैबे, राजा बिडलान, अनुराधा तिवारी, नेमचन्द, चन्दन लाल, अनूप पासी, मनोज कुमार, सुशीला शर्मा, उद्यिमा टोलिया, बबीता, कान्ता क्षेत्री, निहाल सिंह चैहान, गुल मोहम्मद, सन्ध्या थापा, विसन्त सिंह सूर्याल, महबूब अहमद, अशोक मल्होत्रा, सरोज शर्मा, मनकला थापा, सुमन देवी, अरूण उनियाल, सरिता देवी, सामवती आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़ें : भाजपा नेता पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
जरा इसे भी पढ़ें : कर्मचारियों और इंजीनियरों का किया जाये प्रमोशन