इस खुबसूरत लड़की ने किया ऐसा डांस कि हो गई गिरफ्तार

Maedeh Hojabri
Maedeh Hojabri

ईरानी सरकार ने 18 वर्षीय जिमनास्टिक में माहिर माइदेह होजब्री को डांस करके लोगो को गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। ईरानी सरकार ने युवा डांसर को 2 दिन पहले प्रादेशिक टीवी पर प्रसारण होने वाले एक इकबालिया बयान के बाद गिरफ्तार किया, जिसमें Maedeh Hojabri ने स्वीकार किया कि उनका डासं गैर मजहबी था।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के मुताबिक, ईरान के सरकारी टीवी पर प्रसारण किये गये मेदेह होजब्री के इकबालिया बयान में उन्होंने अपने डांस को देश की परंपरा और नैतिकता के खिलाफ बताया। साथ ही वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि डांस की वीडियो रिकाॅर्ड करते समय उनको यह ख्याल नहीं था कि वह गैर मजहबी तरीके से डांस करेंगी।

मेदेह होजब्री ने कहा कि उन्होंने यह डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर अपने फाॅलोवर्स बढ़ाने के लिए रिकाॅर्ड किया था। मेदेह होजब्री की गिरफ्तार के बाद जहां महिलाओं ने डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू किया, वहीं ट्वीटर पर डांस , अजादी, डांस जूर्म नहीं और माइदेह होजब्री जैसे शब्द ट्रेंड और लोकप्रिय हो गये।

Maedeh Hojabri को गिरफ्तार करने की खबर पर लोग मजाक उड़ायेंगे

18 वर्षीय डांसर की गिरफ्तारी के बाद कई महिलाओं ने ट्वीटर पर अपनी वीडियो शेयर करते हुये मेदेह होजब्री से एकजुटता व्यक्त की, साथ ही उन्होंने उनकी अजादी की मांग की। अपनी नृत्य वीडियो शेयर करने वाली ईरानी महिला का कहना था कि एक नौजवान लड़की को खूबसूरत होने, खुश होकर डांस करने और उसके इस कार्य को गैर मजहबी करार देकर उसे गिरफ्तार करके दुनिया को किया मैसेज देने चाहते हैं।

महिलाओं का कहना था कि जिस देश में बच्चो के साथ रेप करने वालो समेत अन्य जूर्म के अपराधी आजाद हों, उस देश में डांस करने वाली लड़की को गिरफ्तार करने की खबर पर लोग मजाक उड़ायेंगे। ख्याल रहे कि जिस लड़की को गैर मजहबी डांस करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया उसने 2 दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर एक पश्चिमी शैली के डांस वीडिया शेयर की थी।

इस वीडियो में मेदेह होजब्री को घर के अंदर टाईट पेंट शर्ट और सर पर टोपी पहने हुये डांस करते देखा जा सकता है। उनकी इस वीडियो के बाद उन्हे हजारो लोगों ने इंस्टाग्राम पर फाॅलो किया।

जरा इसे भी पढ़ें :