किरन दूबे की हाॅलीवुड मूवी सीरीज जल्द होगी रिलीज

Kiran dubey

मूवी में नायिका की भूमिका में नजर आएंगी Kiran dubey

देहरादून। दून निवासी बाॅलीवुड अभिनेत्री किरन दुबे की अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन  श्रृंखला ‘वेयर आर वी नाउ‘ जल्द रीलीज होगी। Kiran dubey ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि, मेरी एक और महत्वाकांक्षी परियोजना अब यूएस टीवी में प्रसारित होने के लिए तैयार है। इसके अलावा यह जल्द ही आॅनलाइन उपलब्ध होगी।

उल्लेखनीय है कि, हिंदी सिनेमा के अलावा किरन हाॅलीवुड में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर दून सहित उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। किरन ने बताया कि वेयर आर वी नाउ‘ को अब विश्व स्तर पर फिल्म फेस्टिवल्स (समारोह) के लिए भेजी जाएगी। यह मूवी ‘वेयर इज शी नाउ‘ का सीक्वल है, और ‘वेयर इज शी नाउ‘ को अब तक कई इंटरनेशनल अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

यह एक छोटी लड़की की कहानी है

इस श्रृंखला के बारे में बातचीत के दौरान किरन ने बताया कि, यह फिल्म ‘वेयर आर वी नाउ‘ वास्तव में एक फिल्म नही बल्कि टेलीविजन श्रृंखला है। यह एक छोटी लड़की की कहानी है जो अपने घर देहरादून के सुख व आराम को छोड़कर अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए विदेश चली जाती है। इसमें किरन दुबे ने नायिका की भूमिका निभायी है। किरन ने न सिर्फ इस फिल्म में अभिनय किया है बल्कि वह इस फिल्म के निर्माताओं में से एक है।

जरा इसे भी पढ़ें : वैज्ञानिकों का दावा इस महिला का फिगर दुनिया में सबसे बेस्ट

उन्होंने बताया कि, उनकी मां माला दुबे फिल्म की संगीत निर्माता है, जिसमें उन्होंने भारतीय संगीत को पेश किया है। ‘वेयर आर वी नाउ‘ जाॅन हेनरी रिचर्डसन द्वारा निर्देशित फिल्म है। इस फिल्म को भारत के कई राज्यों सहित प्राग, लाॅस एंजिलिस, बर्लिन आदि स्थानों पर शूट किया गया।

इससे पहले किरन ने डाॅक्यू मिस्ट्री फीचर फिल्म ‘वेयर इज शी नाउ‘ में भी कार्य किया है जिसके लिए उन्हें लाॅस एंजिल्स में हाॅलीवुड फिल्म काॅम्पीटिशन 2017 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया गया। किरन दुबे ने ’क्योंकि सास भी कभी बहु थी कि कहानी घर घर की’, ’जस्सी जैसी कोई नहीं’ जैसे प्रचलित धारावाहिकों से अपने टीवी करियर की शुरूआत की थी।

जरा इसे भी पढ़ें : यह हाॅट अभिनेत्री अपने से 21 साल बड़े व्यक्ति से करेंगी शादी
जरा इसे भी पढ़ें : इस अभिनेत्री ने अपनी फिल्म के लिए किया कुछ ऐसा कि आप पहचान नहीं पायेंगे