Home Hollywood यह हाॅट अभिनेत्री अपने से 21 साल बड़े व्यक्ति से करेंगी शादी

यह हाॅट अभिनेत्री अपने से 21 साल बड़े व्यक्ति से करेंगी शादी

Jennifer Lawrence

लॉस एंजिल्स। टीवी और फिल्म संबंध ‘हंगर गेम्स’ से प्रसिद्धि पाने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने अपनी उम्र से 21 साल बड़े डैरेन अरोनोफस्की से शादी का फैसला कर लिया है। हॉलीवुड सूत्रों के मुताबिक खूबसूरत 27 वर्षीय जेनिफर लॉरेंस फिल्म ‘ब्लैक स्वान’ के निदेशक डैरेन अरोनोफस्की पिछले एक साल से दोस्ती चल रही थी और कुछ महीने पहले उन्होंने चुपचाप सगाई भी कर ली थी।
जरा इसे भी पढ़ें : यह अभिनेत्री पार्नोग्राफी छोड़ करेगी लाशों का मेकअप

जेनिफर ने एक टीवी शो में इस बात का इजहार किया है कि वह अभिनय से दो साल का ब्रेक लेंगी, इस दौरान उनका शादी का इरादा है। ऑस्कर विजेता और हॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली जेनिफर से उनका मंगेतर उम्र में 21 साल बड़ा है। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘मदर’ के सेट पर हुई जिसके निर्देशक 48 वर्षीय अरोनोफस्की थे।
जरा इसे भी पढ़ें : ये मशहूर अभिनेत्री बनेंगी फोटोग्राफर

jennifer lawrence and arono
जेनिफर के उनसे पहले अभिनेत्री गीनथ पाल्ट्रो के पूर्व पति क्रिस मार्टिन के साथ लंबा समय तक रिश्ता रहा जबकि अरोनोफस्की अभिनेत्री रेचल विज के साथ रहे जिनसे उनका 11 साल का बेटा भी है। सूत्रों के मुताबिक जेनिफर इन दिनों शादी की तारीख तय करने के लिए विचार-विमर्श कर रहे हैं, वह और उनके मंगेतर धूमधाम से शादी करने के पक्ष में नहीं हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : इस अभिनेत्री ने अपनी फिल्म के लिए किया कुछ ऐसा कि आप पहचान नहीं पायेंगे