दून कांजी हाउस में गोवंश की मौतों की खबर से नगर निगम के होश फाख्ता

Doon kanji house
फाइल फोटो

Doon kanji house

देहरादून। Doon kanji house सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर ने देहरादून नगर निगम के होश फाख्ता कर दिए। दरअसल सोशल मीडिया में खबर आई कि देहरादून के कांजी हाउस में एक महीने में 102 गायों की मौत हो गई है।

यह खबर देहरादून में आग की तरह फैल गई। इसके बाद नगर-निगम हरकत में आया और फिर दावा किया कि कांजी हाउस में सिर्फ 13 से 15 गोवंश की मौत हुई है। यह भी वह थे जिनकी उम्र पूरी हो गई थी।

देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने इस मामले की जांच के भी आदेश दे दिए हैं। देहरादून के कांजी हाउस में 102 गाय मरने की खबर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद नगर-निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा और नगरायुक्त विन शंकर पांडेय कांजी हाउस पहुंचे।

निगम के क्षेत्र में 8 से 10 हजार आवारा पशु घूम रहे

अधिकारियों-कर्मचारियों के दल के साथ दोनों ने कांजी हाउस का दौरा किया। पांडेय ने कहा कि वायरल खबर में यह झूठ है कि कांजी हाउस में 102 गाय मरी हैं। यह आंकड़ा पूरे नगर निगम क्षेत्र का है। निगम के क्षेत्र में 8 से 10 हजार आवारा पशु घूम रहे हैं।

बीमारी, दुर्घटना या उम्र हो जाने की वजह से इनकी मौत होने पर नगर-निगम इन्हें उठवाता है और इनका रिकॉर्ड रखा जाता है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मौजूद गोवंश को रखने के लिए कांजी हाउस में जगह नहीं है।

गोवंश को रखने के लिए नया कांजी हॉउस बनाया जा रहा है, जिससे कई दिक्कतें दूर होंगी| उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश भी दिए।

IAS /PCS का काॅम्पटिशन जल्दबाजी का नही : Sushil kumar singh

जरा इसे भी पढ़ें

बांडधारी डॉक्टर दुर्गम में करें ज्वाइन : हाईकोर्ट
देशराज कर्णवाल ने चैंपियन को जेल भिजवाने की धमकी दी
सीएम योगी व विधायक कुलदीप सेंगर का पुतला फूंका