कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पदभार ग्रहण किया

Karan Mahra took over as congress state president
पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा व अन्य।

Karan Mahra took over as congress state president

देहरादून। Karan Mahra took over as congress state president कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रविवार को कांग्रेस भवन में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व पार्टी के दिग्गज नेताओं ने करन माहरा का भव्य स्वागत किया। फूल माला पहनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी नए प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

करन माहरा के रूप में उत्तराखंड कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने विधिवत रविवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, यशपाल आर्य, हरीश रावत सहित पार्टी तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहले ही बैठक आयोजित की थी। जिसमें पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों से दूरभाष पर वार्ता कर उनके क्षेत्र से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी ली गई।

बैठक में प्रदेशभर से आने वाले लोगों की व्यवस्था एवं कार्यक्रम की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया था। जिससे नए प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कार्यक्रम भव्य बनाया जा सके।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण करने से पहले शनिवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने भावी रणनीति के साथ आगामी कार्यक्रमों के बारे में उनसे राय मशवरा किया।

जरा इसे भी पढ़े

सोमेश्वर महादेव बिस्सू मेले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
अयोध्या पर्व कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग
पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड