Home Uttarakhand Dehradun घरों और मंदिरों में किया गया कन्याओं का पूजन

घरों और मंदिरों में किया गया कन्याओं का पूजन

Kanya pujan
कन्या पूजन करते हुए।
kanya pujan

देहरादून। उत्तराखंड में अष्टमी और नवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों और घरों में कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर कन्याओं को उपहार भेंट किए गए।

धार्मिक संस्थाओं व संगठनों द्वारा विभिन मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद का भोग लगाया।

डोईवाला रोड स्थित मंणीमाई मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भंडारे का आयोजन सचिन नारंग ने किया। शनिवार को अष्टमी के साथ ही नवमी दोनों का व्रत रहा। नवमी का पारण रविवार को किया जाएगा।

जरा इसे भी पढ़ें