कैलाश मानसरोवर का दूसरा दल रवाना

अल्मोड़ा। कैलाश मानसरोवर यात्रा का आज द्वितीय दल यहां से प्रातः 5ः30 बजे धारचूला के लिये रवाना हुआ। यात्री     दल का स्वागत पराम्परिक तरीके से कुमायूं मण्डल विकास निगम के कर्मचारियों ने किया। पुराणों के अनुसार कैलाश मानसरोवर को शिव पार्वती का घर माना जाता है। इसलिये इस स्थान को पुराणों में सर्वश्रेष्ठ 12 ज्योतिलिंगों में माना जाता है। आज प्रातः 47 मानसरोवर यात्री यहां से धारचूला के लिये गये। जिनमें 13 महिलायें व 34 पुरूष है। इस दल मंे लाईजनिंग आफिसर विजय किशोर है। दल में दिल्ली से 04, गुजरात से 07, उत्तराखण्ड से 01, हरियाण से 05, महाराष्ट्र से 07, राजस्थान से 10, कर्नाटक से 02, मध्यप्रदेश से 02, उत्तर प्रदेश से 08, चण्डीगढ़ से 02 एवं छत्तीसगढ का 01 यात्री शामिल है। दल में सबसे अधिक उम्र के उत्तरप्रदेश के 68 वर्षीय दया राम और सबसे कम उम्र के यात्री गुजरात के 19 वर्ष के सुमित ईश्वरलाल मालम्दी है। यात्री दल के गाइड कुमायूं मण्डल विकास निगम के राजेश तिवारी है। कुमायूं मण्डल विकास निगम होली डे होम की प्रबन्धक शीला शाह, योगेश गब्र्याल, प्रकाश उनियाल, शशि उनियाल, अर्जुन सिंह, नरेश कुमार, सोबन राम सहित अन्य लोगों ने किया।