Home entertainment जाॅली एलएलबी 2 का नया गाना लाॅन्च

जाॅली एलएलबी 2 का नया गाना लाॅन्च

मुंबई । एक ओर 25 जनवरी को शाहरुख खान की रईस और राकेश रोशन की काबिल के बीच मुकाबले की तैयारियां अंतिम चरण तक आ गई हैं। इसी बीच हलचल मचाने वाली एक और खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक, इन दोनों फिल्मों के साथ एक और फिल्म रिलीज हो सकती है। खबरों के मुताबिक, जैकी चान और सोनू सूद की फिल्म कूंग पफुंक योगा 28 जनवरी को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सोनू सूद और जैकी चान के साथ साथ दिशा पाटनी और अमार्या दस्तूर काम कर रही हैं। इनसे भारत में इस फिल्म की वैल्यू बढ़ जाएगी। कहा जा रहा है कि 15 जनवरी को इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए जैकी चान खुद मुंबई पंहुच रहे हैं। अगर ये फिल्म 28 जनवरी को रिलीज की जाती है, तो ये शाहरुख और राकेश रोशन, दोनों की बड़ी फिल्मों का खेल जरुर बिगाड़ सकती है।