Home national सैयद सलाहुद्दीन अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित

सैयद सलाहुद्दीन अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित

syed salahuddin

वाशिंगटनः मोदी ट्रम्प बैठक से एक घंटा पहले सोमवार को अमेरिका ने पाकिस्तान मूल के हिजबुल मुजाहिदीन नेता सैयद सलाहुद्दीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी करार दिया। अमेरिका ने कहा कि मोहम्मद यूसुफ शाह सैयद सलाहुद्दीन नाम से काफी प्रसिद्ध है को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी (एसडी जीटी) करार दिया गया है।
अमेरिका के राज्य विभाग ने अपने बयान में कहा कि सितंबर 2016 में सलाहुद्दीन ने कश्मीर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान में बाधाएं पैदा की थी। कश्मीर में आत्मघाती हमलावरों की तैयारी की धमकी भी दी थी और कश्मीर घाटी को भारतीय फौज का कब्रिस्तान बनाने का रोल अदा किया था।
narendra modi and trump
बयान में कहा गया है कि सलाहुद्दीन के दौर में वरिष्ठ हिजबुल मुजाहिदीन नेता (उक्त समूह) ने जम्मू और कश्मीर में वर्ष 2014 अप्रैल के दौरान विभिन्न हमलों और धमाकों की जिम्मेदारी स्वीकार की थी जिसमें 17 लोग मारे गए थे। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बेजा दखल से इनकार के बाद इस प्रकार आतंकवादी ग्रुपो और व्यक्तिगत आतंकवादियों श्रेणी वर्गीकरण किया गया है।
जरा इसे भी पढ़ें : मस्जिद अलहरम में हमले की योजना नकाम

इसके अलावा इस तरह की घोषणा से अन्य देशों के कानून प्रवर्तन को कार्यवाही में मदद मिलती है। अमेरिका का यह घोषणा उस समय सामने आया जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात हुई। सैयद सलाहुद्दीन जिसका नाता जम्मू ओर कश्मीर से है लेकिन पिछले दो सालों से पाकिस्तान में रहा है और यह बात काफी प्रसिद्ध है। साथ ही पाकिस्तानी सेना की खुफिया सोर्स से कई संबंध हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का एक बार फिर टूट गया दिल
जरा इसे भी पढ़ें : इराक में आत्मघाती हमला, 15 मरे