जशने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर देश व प्रदेश के लिये मांगी अमन चैन की दुआ

Jashne Eid Miladunnabi
Jashne Eid Miladunnabi

आज जशने ईद मिलादुन्नबी ( Jashne Eid Miladunnabi ) हजरत मुहम्मद सल्ल. के जन्म दिवस के मुबारक मौके पर। आपसी भाई चारा एकता का संदेश व देश प्रदेश में अमन चैन की दुआ कर जुलूस निकाला गया| जो गाँधी ग्राम , पटेल नगर, प्रिंस चौक, दून हस्पताल से होते हुए सय्यद जमाल शाह की दरगाह पर समापन हुआ।

इस मौके पर शहर काजी सुन्नी अशरफ़ हुसैन कादरी ने देश में शांति व उन्नति की दुआ मांगी। दुआ में शामिल हरीश रावत विचार मंच व ईद मिलादुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष गुल मोहम्मद, विनोद कुमार सरक्षक ईद मिलादुन्नबी कमेटी, उपाध्यक्ष उत्तराखंड श्रम कांग्रेस इम्तियाज अहमद, पीस पार्टी के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, नूर मोहम्मद, सावेज मलिक, मोहम्मद सलीम अहमद, मौलाना नुरुल हुदा, गुलशेर मियां, अंसार अजमेरी, फरजन अली, हाजी यूसुफ, अब्दुल जब्बार, उबेद आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

जरा यह भी पढ़े