आम आदमी पार्टी की जन जागृति सभा 17 अगस्त को

Jan Jagruti Sabha of Aap
बैठक में उपस्थित आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी।
Jan Jagruti Sabha of Aap

देहरादून। Jan Jagruti Sabha of Aap आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को देखते हुए। आम आदमी पार्टी की एक महत्तवपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिलाध्यक्ष विशाल चौधरी व महानगर अध्यक्ष अशोक सेमवाल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गयी।

जिलाध्यक्ष विशाल चौधरीे ने बताया कि निकाय चुनावों का शंखनाद करते हुए आम आदमी पार्टी की विशाल जन-जागृति सभा आगामी 17 अगस्त को स्थानीय हिन्दी भवन में आयोजित की जा रही है, जिसकी सभी तैयारियाँ पूरी की जा चुकी हैं।

बैठक में जिला, महानगर विधानसभा वार्ड स्तर पर संगठन के प्रारूप अनुसार नई पदाधिकारियों की नियुक्ति का निर्णय लेकर संगठन में कार्यक्षेत्रों के अनुसार पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी।

क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण करने हेतु कार्यकर्म चलाये जा रहे

साथ ही वार्डवार चल रहे जनसंपर्क अभियान को समस्त वार्डो में सुचारू रूप से चलाने के लिए योजना बनाते हुये प्रत्येक वार्ड में वार्डवार क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण करने हेतु कार्यकर्म चलाये जा रहे है।

बैठक में संगठन द्वारा निर्देशित नवीन प्रारूप के आधार पर बूथ स्तर तक गठन की कार्ययोजना बनाई गयी। साथ ही कार्यो की समीक्षा कर वार्डवार चल रहे जनसंपर्क अभियान को समस्त वार्डो में सुचारू रूप से संचालित करवाने पर भी चर्चा की व साथ ही फ्लेक्स बैनर लगवाने पर जोर दिया गया।

महानगर स्तरीय जनसमस्याओं को जनआंदोलन का रूप देने लिए भी रणनीति बनाई गई। बैठक में जिला महानगर विधानसभा वार्ड स्तर पर संगठन के अनुसार नई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी।

जरा इसे भी पढ़ें :