अर्धकुंभ : साधुओं को आईडी और आधार कार्ड दिखाना होगा अनिवार्य

It will be mandatory for Sadhus to show ID cards

हरिद्वार। It will be mandatory for Sadhus to show ID cards अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने अर्धकुंभ 2027 हरिद्वार और सिंहस्थ कुंभ 2028 उज्जैन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने घोषणा की कि अब साधुकृसंतों को इन मेलों में प्रवेश के लिए आधिकारिक पहचान पत्र और आधार कार्ड अनिवार्य होगा।

अर्धकुंभकृ2027 हरिद्वार और सिंहस्थ कुंभकृ2028 उज्जैन को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने बड़ा निर्णय लिया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व श्रीमनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि हरिद्वार अर्धकुंभ और सिंहस्थ कुंभ मेले में किसी भी

साधुकृसंत को बिना आधिकारिक पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही, साधुओं को अपना आधार कार्ड भी अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा।
अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि यह निर्णय अर्धकुंभ व कुंभ मेले की गरिमा बनाए रखने और फर्जी साधुओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लिया गया है। बिना पहचान पत्र के पाए गए भगवाधारियों की विशेष जांच की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें मेले में प्रवेश से रोका जाएगा।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि अर्धकुंभ व कुंभ मेला सनातन धर्म की आस्था, परंपरा और संस्कृति का सबसे बड़ा प्रतीक है। ऐसे में फर्जी साधुओं की मौजूदगी से श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करेगी। उन्होंने आपरेशन कालनेमि की भी सराहना की।

हरिद्वार अर्ध कुंभ मेले को लेकर धामी सरकार से नाराज हुआ अखाड़ा परिषद
ऑपरेशन कालनेमि के तहत 4 अवैध बांग्लादेशी व पॉक्सो का अपराधी गिरफ्तार
मैथिलीशरण के मानक में पास, आचार्य द्विवेदी से फेल