Intellect purification yagya organized in Aap office
देहरादून। Intellect purification yagya organized in Aap office आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन जोशी के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुद्धिकरण और बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया।
इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन जोशी ने बताया कि बीते दिन बीजेपी महानगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पार्टी कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया जो उनकी संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है।
उन्होंने आगे कहां की इस संकीर्ण मानसिकता से पता चलता है कि आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गोडसे की नीतियों पर चल रहे हैं जिन्हें कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि अगर आगे भी इसी तरह के कृत्य बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाते हैं तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस मानसिकता से निपटने के लिए अपने प्रदेश कार्यालय का ऐसे ही शुद्धिकरण करते रहेंगे।
इस मौके पर आप युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नितिन जोशी ओमेंद्र बिष्ट, योगेंद्र चौहान ,मनोज चौधरी, जयेंद्र कश्यप, आरती राणा, आकाश गॉड, राहुल भट्ट रेनू कटारिया, विशाल शर्मा ,लविश अरोड़ा अभिषेक और अर्चित कुकरेती मौजूद रहे|
जरा इसे भी पढ़े
डाबर ने शुरू किया ‘सेव द एनवायरनमेंट’ अभियान
महिला आयोग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
विधानसभा अध्यक्ष के लिए रितु खंडूरी ने किया नामांकन