भारतीय जहाज हाईजैक

Indian ship hijack

11 क्रू मेंबर बंधक

नई दिल्ली। सोमालिया के समुद्री तट से लुटेरों ने भारतीय वाणिज्यिक जहाज को हाईजैक करने की खबर आ रही है। इस जहाज में 11 क्रू मेंबर थे। लुटेरों ने सभी को बंधक बनाए लिया है। यह घटना एक अप्रैल की बताई जा रही है। इस जहाज में सवार सभी व्यक्ति महाराष्ट्र के हैं।

सुत्रों के मुताबिक जहाज के कप्तान ने घटना की जानकारी दुबई में अधिकारियों को दे दिया था। जहाज के मालिक लुटेरों के साथ संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं ताकि मालूम हो सके कि जहाज को वापस कैसे लाया जा सकता है।
खबर के मुताबिक सोमालियाई लुटेरों ने हथियारों के बल पर जहाज को हाईजैक किया है। जहाज के कैप्टन ने सैटेलाइट फोन से जहाज मालिक को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सभी क्रू मेम्बर सुरक्षित हैं।