भारतीय जवान के शव के साथ बर्बरता, सेना देगी करारा जवाब

श्रीनगर। पाकिस्तान ने फिर भारत के जवान के शव के साथ बर्बरता की है। जम्मू-कश्मीर के माछिल में पाकिस्तान की फायरिंग में तीन जवान शहीद हो गये। शहीद हुए एक जवान के शव के साथ बर्बरता हुई है। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा  शहीद भारतीय जवान के शव को क्षत-विक्षत कर दिया गया है। पिछले एक महीने के अंदर पाकिस्तान सेना की इस तरह की ये दूसरी घृणित कार्रवाई है। भारतीय सेना ने इस कहा है कि इसका बदले पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जायेगा।
खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों ने कायराना हरकत करते हुए भारतीय जवान के शव को क्षत-विक्षत कर दिया।
पिछले महिने अक्टूबर में भी माछिल में आतंकियों ने भारतीय सेना के जवानों पर फायरिंग की थी। उस हमले में भारतीय सेना का जवान शहीद हो गया था जिसे आतंकियों द्वारा शहीद जवान के शव के साथ भी बर्बरता कर उसे क्षत-विक्षत कर दिया था।
वहीं इस कायरतापूर्ण घटना की जानकारी रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को दे दी गई है। सेना को इस कायरतापूर्ण घटना का मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश दे दिया गया है। इस घटना की भारतीय सुरक्षा विशेषज्ञों ने कड़ी निंदा की है।
बता दे कि उड़ी में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कई आतंकियों को मार गिराया था। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंध चल रहे हैं।