इस समचार एजेंसी ने भारत को बताया महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश

India most dangerous country for woman
India most dangerous country for woman

लंदन। अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की तरफ से दुनिया भर में महिलाओं से संबंधित मुद्दों का सर्वेक्षण किया है, सर्वे में यह बात सामने आई है कि यौन शोषण और जबरन मजदूरी के मामले में भारत का दुनिया का सबसे खतरनाक देश ( India most dangerous country for woman) है।

अमेरिकी समाचार एजेंसी सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘थॉमस रॉयटर्स फाउंडेशन’ नाम की एजेंसी की त रफ से किये गये इस सर्वे में 550 विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सर्वेक्षण के नतीजे में यह बात सामने आई कि महिलाओं खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले, घरेलू कार्यों के लिए महिलाओं की खरीद फरोख्त, जबरन मजूदरी, जबरन विवाह और यौन गुलामी के मामले में भारत सबसे असुरक्षित देश है।

India most dangerous country for woman

विस्तृत सर्वेक्षण में मुख्य रूप से स्थानीय रीति रिवाज से महिलाओं पर ज्यादा असर, तेजब फेंकने का चलन, कम उम्र में शादियों और शारीरिक हिंसा जैसे कारणों को भी ध्यान में रखा गया है। भारतीय समाचार एजेंसी एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार सर्वेक्षण में अफगानिस्तान को दूसरा जबकि सीरीया को महिलाओं के लिए दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक देश बताया गया।

भारत को दुनिया में महिलाओं के मामले में खतरनाक देश बताया ( India most dangerous country for woman )

इसके अलावा सर्वोच्च दस देशों में केवल एक पश्चिमी देश अमेरिका, दुनिया के दसवें सबसे खतरनाक देश के रूप में सामने आया है। गौरतलब है कि 2011 में इसी प्रकार के किए गए सर्वेक्षण में अफगानिस्तान पहले जबकि पाकिस्तान और भारत क्रमश तीसरे और चैथे नंबर पर मौजूद थे, लेकिन हाल की सूची के आधार पर पाकिस्तान महिलाओं के लिए दुनिया का छठा जबकि सउदी अरब पांचवां खतरनाक देश है।

विशेषज्ञों के अनुसार हाल के सर्वेक्षण में भारत को दुनिया में महिलाओं के मामले में खतरनाक देश बताया जाना इस बात का चिंतनशील विषय है कि सरकारी स्तर पर महिलाओं को सामना खतरों से निपटने के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए, जबकि नई दिल्ली में 5 साल पहले बस में एक छात्र के रैप और हत्या के बाद, देश में महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में शामिल किया गया था।

इस संबंध में कर्नाटक के एक सरकारी अधिकारी मनजूनाथ गंधारा का कहना था कि भारत में महिलाओं को बेहद अपमानजनक और बदसलुकी का सामना करना पड़ता है, रेप, वैवाहिक बलात्कार, यौन शोषण, यौन उत्पीड़न किए जाने की घटनाएं बिना किसी रूकावट के जारी हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का टिप्पणी करने से इंकार 

हालांकि, भारत की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सर्वेक्षण के परिणामों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। सर्वेक्षण में एक अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा कि अफगानिस्तान में चल रहे युद्ध और संघर्ष की तीव्रता के चलते, महिलाओं और बच्चों की जिंदगियों को जोखिमभरा बना दिया है, जिसकी वजह से यह दुनिया में दूसरे सबसे खतरनाक देश के रूप में शामिल किया गया है।

इस संदर्भ में, अफगान स्वास्थ्य मंत्री फ्रोजेंडिन फेरेरो ने कहा कि देश में सुरक्षा की गंभीर स्थिति के कारण देश का जीवन बर्बाद हो गया है, और देश में 17 साल से जारी इस युद्ध में देश के ज्यादातर क्षेत्रों पर तालीबान का कब्जा हो गया है इस वजह से हम माताओं के स्वास्थ्य और पोषण के संसाधनों पर खर्च करने के बजाय इन मुद्दों पर पैसे खर्च कर रहे हैं।

जरा इसे भी पढ़ें :