Home Uttarakhand Dehradun इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर लाखों लोगों के लिए बना आकर्षण का...

इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर लाखों लोगों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

India Global Grand Trade Fair

देहरादून। India Global Grand Trade Fair सुप्रसिद्ध इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में निरंतर उत्तराखंड वासियों का उत्साह एवं उमंग तेजी के साथ उमड़ रहा है I मेले में आज चौथे दिन भी लोगों का भारी उत्साह और शौक न सिर्फ खरीदारी को लेकर उमड़ा हुआ नजर आया, बल्कि फूड कॉर्नर भी खान-पान के शौकीनों के लिए गुल गुलजार बना रहा।

देहरादून के बीचों-बीच शहरी क्षेत्र के स्थानीय विशाल बन्नू स्कूल के ग्राउंड में आयोजित इस भव्य एवं आकर्षण का केंद्र बने इस विशाल मेले में युगांडा का स्टॉल भी बेहतरीन आकर्षक का केंद्र बना रहा। इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में आज चौथे दिन लोगों का उत्साह और भी अधिक ज्यादा रहा। महिलाओं ने जहां आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी में अपनी दिलचस्पी बढ़ चढ़कर दिखाई, तो वहीं युवतियों में भी अपनी पसंदीदा ज्वेलरी खरीदने के लिए आकर्षण व शौक उमड़ा रहा।

मुख्य बात यह है कि मेले में 70 साल पुराना मशहूर ब्रांड ‘जैरी एमएस फूड्स’ लोगों के स्वाद पर चढ़ा रहा। फूड कोर्ट में इस स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद हजारों लोगों को, ख़ास तौर पर महिलाओं को खूब भाया। मेले में लुधियाना से आए प्रसिद्ध ब्रांड जैरी एमएस फूड्स ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस ब्रांड को लेकर मेले में आए सेहज बग्गा ने बताया कि वे लुधियाना से अपने पारंपरिक और शुद्ध स्वाद वाले उत्पादों को देहरादून वासियों तक पहुँचाने आए हैं।

सेहज बग्गा ने दावा किया कि उनके द्वारा बनाई जाने वाली रेवड़ी का स्वाद और गुणवत्ता बेजोड़ है और हमारी जैसी रेवड़ी कहीं और नहीं मिलती। खास बात यह है कि जैरी एमएस फूड्स करीब 70 साल पुराना ब्रांड है, जो पीढ़ियों से अपने पारंपरिक स्वाद को बनाए हुए है।उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास रेवड़ी के अलावा लगभग 60 से अधिक प्रकार के विभिन्न खाद्य उत्पाद उपलब्ध हैं, जिन्हें मेले में आने वाले लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

शुद्ध सामग्री, पारंपरिक विधि और खास स्वाद इस ब्रांड की पहचान है। उनका कहना है कि उनके यह स्वादिष्ट ब्रांड का स्वाद दूनवासी जरूर लें और उससे महरूम न रहे I जैरी एमएस फूड्स के उत्पादों का स्वाद लेने के साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का बेहतरीन जायका लेने के लिए पंजाब की पारंपरिक मिठास का आनंद भी लोगों ने ख़ूब उठाया।

इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर विशाल मेले का शुभारंभ
ट्रेड फेयर: बोतलों से लाइफ जैकेट बनाने का गुर
महिला हस्तशिल्प कारीगरों को मिलेगा आर्टिजन कार्ड