नगर निगम के हाउस टैक्स में वृद्धि बदार्शत नहीं

Increase municipal house tax
सूर्यकांत धस्माना।
Increase municipal house tax

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने देहरादून नगर निगम द्वारा प्रस्तावित गृहकर वृद्धि ( Increase municipal house tax ) के प्रस्ताव का तीखा विरोध करते हुए कहा कि दून की जनता इसे कतई बदार्शत नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रस्तावित 40 से 60 प्रतिशत वृद्धि पूर्णतया औचित्यहीन है जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा वे इस प्रस्तावित कर वृद्धि की खिलाफ आगामी 16 अगस्त से पूरे महानगर में जनजागरण अभियान शुरू करेंगे व महानगर के प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों से राय सुमारी कर इस प्रस्तावित कर वृद्धि के विरूद्ध एक संयुक्त आपत्ति पत्र तैयार करेंगे व नगर निगम के विरूद्ध के एक विशाल प्रदर्शन कर नगर आयुक्त को यह आपत्ति पत्र सौंपेगे।

श्री धस्माना ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से नगर निगम ने महानगर में लगभग सभी निर्माण कार्य ठप्प कर दिए। शहर की आंतरिक सड़कों का निर्माण व रख-रखाव का कार्य व नालियों का निर्माण व रख-रखाव का कार्य पूर्णतया से बन्द कर दिया। श्री धस्माना ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दून नगर निगम में भाजपा के बहुमत वाला बोर्ड व मेयर रहा किन्तु इतनी लंबी अवधि में महानगर का ड्रेनेज प्लान नगर निगम तैयार नहीं कर पाया।

महानगर में नाले व नालियां चोक पड़ी

कुछ घण्टों की बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो जाता है। शहर में जगह-जगह जल भराव हैं किन्तु नगरनिगम कहीं कार्यकर्ता नजर नहीं आता। श्री धस्माना ने कहा कि महानगर में नाले व नालियां चोक पड़ी हैं और गन्दा पानी बह रहा है। घर-घर कूडा उठान का कार्य भी आधे से अधिक शहर में नहीं हो रहा है।

मलिन बस्तियों में बाढ़ सुरक्षा के कार्य नहीं के बराबर किए गए। श्री धस्माना ने कहा कि जब नगर निगम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के बारे में चिंतित नहीं है और आम नागरिकों को ओ सुविधाएं मौहया नहीं करा पा रहा है जिनके लिए वो जिम्मेदार हैं तो 40 से 60 प्रतिशत कर वृद्धि का क्या औचित्य है श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पूरे ताकत से कर वृद्धि का विरोध करेगी।

हमारे सारी न्यूजे देखने के लिए नीचे यूट्यूब बटन पर क्लिक करें

जरा इसे भी पढ़ें :