Home maharashtra मैं किसी को समर्थन नहीं दूंगा : शरद पवार

मैं किसी को समर्थन नहीं दूंगा : शरद पवार

Sharad pawar

मुंबई । राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि वे किसी को समर्थन नहीं देंगे, ऐसा लिखकर दे रहे हैं। शिवसेना को भी लिख कर देना चाहिए। गौरतलब है कि राज्य में जिला परिषद, पंचायत समिति और महानगर पालिका का चुनाव प्रचार जोर-शोर से हो रहा है। चुनाव संपन्न होने के पूर्व ही राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मुंबई राकांपा मुख्यालय में एक पत्रकार परिषद का आयोजन करके कहा कि वे किसी पार्टी को समर्थन नहीं देंगे, ऐसा लिखकर दे रहे हैं।

साथ ही उन्होंने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से आह्वान किया कि वे भी लिखकर दें कि वे किसी को समर्थन नहीं देंगे। एक सवाल के जवाब में पवार ने कहा, श्मैं राज्यपाल को इसकी कॉपी देने को तैयार हूं। साथ ही शिवसेना भी ऐसा पत्र लिखकर राज्यपाल को दे और उसकी प्रति लोगों में वितरित करे।श् इस के साथ ही उन्होंने शिवसेना व भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। उल्लेखनीय है कि 18 फरवरी को उद्धव ठाकरे की सभा में शिवसेना के मंत्रियों के इस्तीफा देने की चर्चा जोरों पर है। भाजपा पर टिप्पणी करते हुए पवार ने कहा कि जो पारदर्शिता का रोना रो रही है, वही विज्ञापन पर अथाह पैसा खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि शिवसेना-भाजपा की लड़ाई में राकांपा का पफायदा होगा।