मेष :- मेष राशि के जातकों का मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा, नाजुक संबंधों में संतुलित व्यवहार एवं मधुर वाणी का प्रयोग करें।
वृष :- कोई नई जिज्ञासा वृष राशि के जातकों के मन को अपनी ओर आकर्षित करेगी, भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
मिथुन :- किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मिथुन राशि के जातकों का मन चिंतित होगा, किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित मन में उत्साह का संचार होगा।
कर्क :- कर्क राशि के जातक स्वयं पर भरोसा रख योजनाओं को सुचारु रुप से क्रियान्वित करें, सगे-संबंधों में सरल एवं व्यावहारिक बनने की कोशिश करें।
सिंह :- आज आपका भाग्य आपको मनोवांछित परिणाम हासिल कराने में सहायक रह सकता है, हालांकि व्यावसायिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या :- समस्याओं के समाधान हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा, महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।
तुला :- आज आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, इस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा, वहीं जीवन साथी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।
वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए क्षमता से परे किसी कार्य की जिम्मेदारी लेना हानिकारक हो सकता है, रोजगार में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
धनु :- नए समीकरण से कार्य क्षमता बढ़ेगी, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे, जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
मकर :- कोई नई जिज्ञासा मन को आकर्षित करेगी, भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी, रोजगार क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ :- पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे, नियोजित कार्यकुशलता से प्रगति के लिए आशान्वित होंगे।
मीन :- सभी प्रकार के दायित्वों की पूर्ति हेतु संतुलित योजना पर चलें, किसी महत्वपूर्ण निर्णय में संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।