16 दिसंबर राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष :- मेष राशि के लोग बुद्धिमत्ता से हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद हो सकता है।

वृष :- वृष राशि के लोग आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिश्तों में ज्यादा अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।

मिथुन :- मिथुन राशि के लोग भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं, रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे।

कर्क :- कर्क राशि के लोग भौतिक-सुख साधनों में खर्चा होने की संभावना है, रोजगार में अच्छी आसार प्रसन्नता लाएंगे।

सिंह :- सिंह राशि के लोग घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु आपकी महत्ता बढ़ेगी। मन पूरे दिन पूजा-पाठ में केंद्रित होगा।

कन्या :- कन्या राशि के लोग भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है, सगे-संबंधियों से अच्छा व्यवहार करें।

तुला :- तुला राशि के लोग किसी से कुछ पाने की अपेक्षा ना करें, ज्यादा अपेक्षाएं रिश्तों में दूरियां पैदा कर सकती हैं।

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के लोगों की कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी, मन लगाकर कार्य करें।

धनु :- धनु राशि के लोग दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें।

मकर :- मकर राशि के लोग अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे, धनागम के नए स्रोत बनेंगे।

कुंभ :- कुंभ राशि के लोग नौकरी-पेशे में अधिकारियां के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी।

मीन :- मीन राशि के लोग राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें।