न रोजगार, न सुरक्षा, फिर भी काम बोलता है : अमित शाह

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंत्री गायत्री प्रजापति को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एपफआईआर दर्ज हुई, जबकि प्रजापति 6 दिन तक प्रचार करते रहे, लेकिन किसी ने उसे नहीं पकड़ा। उन्होंने कहा कि यूपी में न सस्ती दवा मिलती है, न युवा को रोजगार मिलता है और न मां-बहन को सुरक्षा लेकिन अखिलेश बोलते हैं काम बोलता है। प्रदेश में चैबीस घंटे बिजली नहीं आती और अखिलेश जी कहते है काम बोलता है। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में जहां-जहां गया वहां जन सैलाब देखकर मालूम पड़ता है भाजपा की दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनने जा रही है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा और बसपा सरकार का सीधा मतलब है, एक तरफ कुआं और दूसरी तरफ खाई है। चोरी, डकैती और लूट में यूपी नंबर वन बन गया है। अखिलेश जी, ये काम नहीं आपके कारनामे बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सपा-बसपा के कारण समस्याओं का दरिया बन चुका है और अखिलेश जी उत्तर प्रदेश की समस्याओं का समाधान करने में असमर्थ हैं। गुंडाराज से मुक्ति भाजपा ही दिला सकती है। शाह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि पांच साल तक मुख्यमंत्री रहने वाले हमसे पूछते हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे? उन्होंने कहा कि 11 मार्च के बाद भाजपा सरकार आते ही सारे कत्लखाने बंद कर दिए जाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर जाति विशेष के लोगों के लिए योजनाएं संचालित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वहीं हम सर्वसमाज के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम यूपी में घी और दूध की नदियां बहाना चाहते हैं, बैल, गाय और की खून की नदिया नहीं। भाजपा अध्यक्ष ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर एक बार फिर कहा कि एक से मां व दूसरे से बाप परेशान है। इन दोनों से प्रदेश परेशान है। उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में हत्या, दुष्कर्म, लूट, छिनौती जमीन पर कब्जे की घटनाओं में इजापफा हुआ है। हमारी सरकार बनते ही इन पर लगाम कसी जायेगी। उन्होंने सीमांत, लघु सीमांत किसानों के कर्ज मापफ करने की भी बात कही।