आज 29 अक्टूबर का राशिफल

मेष :-​  मेष राशि के जातक आज अपने मित्रों को कोई पार्टी दे सकते हैं, नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे।

वृष :-​  वृष राशि के जातक आज किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें।

मिथुन :-​  मिथुन राशि के जातकों के लिए विदेश भ्रमण हेतु शुभ योग बन रहे हैं, लंबे प्रवास के योग भी हैं।

कर्क :-​  मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे, जीवन साथी से अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज ये वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

सिंह :-​  सिंह राशि के जातक आज परिजनों के साथ बहस करने से बचें, विवाद बढ़ने की संभावना है।

कन्या :-​  आज आकस्मिक खर्च बढ़ने से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

तुला :-​  किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से घर में खुशहाली रहेगी, नए कार्य की शुरूआत के लिए समय शुभ है।

वृश्चिक :-​  आज किसी कारण से निजी संबंधों में कटुता पैदा होने की संभावना है, व्यवसायिक यात्रा से लाभ होने की संभावना है।

धनु :-​  धनु राशि के जातकों के लिए आज पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मकर :-​  कर राशि के जातक आज परिजनों से वाद-विवाद करने से बचें, विवाद बढ़ने की संभावना है।

कुंभ :-​  कुंभ राशि के जातक अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, बाहर खाने से बचें।

मीन :-​  मीन राशि के जातकों को आज मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है, कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा।