मेष :- थोड़े विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित रूप से कार्य पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन सफल कर सकेंगे। अध्ययन के मामले में विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है।
वृष :- वृष राशि के जातकों को आज रोजगार में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन :- आज का आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन की स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी।
कर्क :- कर्क राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ होगा, पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।
सिंह : सिंह राशि के जातकों को आज व्यावसायिक मामलों में लाभ हो सकता है, प्रेम संबंधों को गंभीरता से हल करेंगे।
कन्या :- कन्या राशि के जातक आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं, प्रेमी के साथ समय बिताएंगे।
तुला :- तुला राशि के जातकों का आज भाग्योदय होगा, धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। अचानक लाभ होने से प्रसन्नता होगी।
वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातक आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
धनु :- धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज नरम रहेगा, योजनाओं की पूर्ति में देरी होगी।
मकर : मकर राशि के जातक योजनाबद्ध होकर कार्य करें तो काम अवश्य निपटेंगे। संपत्ति संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है।
कुंभ :- कुंभ राशि के जातक सहकर्मियों का सहयोग मिलने से निर्विघ्न कार्य संपन्न करेंगे, व्यक्तिगत जान पहचान से लाभ होगा।
मीन राशि :- मीन राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आकस्मिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।