आज 23 नवम्बर का राशिफल

rashifal

मेष :-​   योजनाओं के फलीभूत होने से मेष राशि के जातकों का मन प्रसन्न होगा, आर्थिक प्रगति हेतु मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।

वृष :-​  वृष राशि के जातक नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें, नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।

मिथुन :-​  मिथुन राशि के जातक दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न आने दें, नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग हैं।

कर्क :-​  मिथुन राशि के जातक रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलने से प्रसन्न होंगे, अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें।

सिंह :-​  सिंह राशि के जातक आवेश में कोई निर्णय न लें, असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।

कन्या :-​  कन्या राशि के जातकों की सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी बस थोड़ा समय का इंतजार करें। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें।

तुला :-​ तुला राशि के जातकों का मन कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होगा, जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे।

वृश्चिक :-​  बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें, नए कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।

धनु :-​  धनु राशि के जातक दूसरों की बात इधर से उधर न करें और निर्थक दूसरों की आलोचना भी न करें, महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

मकर :-​  मकर राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।

कुंभ :-​  अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी, रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।

मीन :-​  किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी, कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।