आज 18 अक्टूबर का राशिफल

rashifal

मेष :-​  मेष राशि के जातक आज अपने खाने-पीने पर ध्यान दें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृष :-​  वृष राशि के जातकों के लिए व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं, माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी।

मिथुन :-​  मिथुन राशि के जातकों को आज अपने बड़े-बुजुर्गों से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क :-​  कर्क राशि के आज जातक परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।

सिंह :-​  सिंह राशि के जातकों का आज परिवार के साथ हर्षोल्लास में समय बीतेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं।

कन्या :-​  कन्या राशि के जातकों का समय आज दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।

तुला :-​  तुला राशि के जातकों के लिए दिन कुछ खास नहीं रहेगा, काम-काज में समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक :-​  वृश्चिक राशि के जातकों की आज साहित्य में रूचि बढ़ेगी, कुछ खास किताबें भी खरीद सकते हैं।

धनु :-​  धनु राशि के जातक किसी धार्मिक कार्यक्रम में रूचि ले सकते हैं, किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

मकर :-​  मकर राशि के जातक पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वहीं अपने कागजातों को संभालकर रखें।

कुंभ :-​  कुंभ राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी।

मीन :-​  मीन राशि के जातक आज अत्यधिक खर्चे से परेशान रहेंगे, सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।