मेष :- मेष राशि के जातक बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें, रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्यों को समय से पूरा करें।
वृष :- वृष राशि के जातक अगर राजनीति से जुड़े हुए हैं तो उन्हें ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
मिथुन :- मिथुन राशि के जातक पुराने पड़े कार्यों के पूरा होने से खुश होंगे, निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाएं।
कर्क :- कर्क राशि के जातक परिवार के सुखद वातावरण से प्रसन्न रहेंगे, कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।
सिंह :- सिंह राशि के जातकों की अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं।
कन्या :- कन्या राशि के जातकों का आज ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है साथ ही पीठ पीछे दूसरों की आलोचना भी न करें।
तुला :- तुला राशि के जातकों को प्रयासरत्त क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा, धैर्य से काम लें, सफलता अवश्य मिलेगी।
वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है, नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं।
धनु :- धनु राशि के जातकों का मन कुछ नए पारिवारिक तनावों से अशान्ति का एहसास करेगा, कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी।
मकर :- मकर राशि के जातक ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले, नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी।
कुंभ :- किसी भी चीज को छोटा न समझें, नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन :- मीन राशि के जातक अपने महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें, विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।