आज 05 नवम्बर का राशिफल

मेष :-​  पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे, ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।

वृष :-​  पराक्रम में वृद्धि से विवाद सुलझेंगे, ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबतें आ सकती हैं। मुद्दों पर स्पष्टता बनाए रखें।

मिथुन :-​   कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी, घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी, परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।

कर्क :-​  संतान की जरूरतों पर ध्यान देंगे, पहली रोमांटिक डेट मजेदार रहेगी। नकारात्मक चिंताओं को त्यागकर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।

सिंह :-​   शाम प्रेमी के साथ बीतेगी, कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी, प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।

कन्या :-​   कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी, निकटस्थ सम्बन्धों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।

तुला :-​   लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा।

वृश्चिक :-​   जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा हो सकती है, भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है, नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का अहसास होगा।

धनु :-​  धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी हो सकती है।

मकर :-​  किसी नए व्यक्ति से निजी लेवल पर पहचान बढ़ेगी, विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी।

कुंभ :-​  ऑफिस में कार्यभार बढ़ने से थकान रहेगी, कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं, समान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।

मीन :-​  दिन भर शांति रहेगी, ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाएंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट हो सकता है।