होमगार्ड की गोली मारकर हत्या Home Guard ki goli markar hatya

Home Guard ki goli markar hatya
होमगार्ड की गोली मारकर हत्या Home Guard ki goli markar hatya

ऊधमसिंह नगर। यहां एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, एक होम गार्ड की पशु तस्करों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान पशु तस्कर दो भैंस छोड़ कर फरार हो गए। घटना से ग्रामीणों में रोष है वहीं क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

घटना पुलभट्टा थाना के अंतर्गत की है। यहां तड़के पशु तस्करों ने होम गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब उसने दो तस्करों को भैस ले जाते देखा। उसने तस्करों को रोकना चाहा तो आरोपी होमगार्ड को गोली मरकर फरार हो गए। हत्या की सूचना पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। वहीं पुलिस में भी घटना की सूचना से हड़कंप मचा है। सूचना पर पुलभट्टा एसओ विद्यादत्त जोशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

जरा इसे भी पढ़ें : मां को बेटों ने पीट-पीटकर मार डाला

बता दे की होम गार्ड डयूटी पर तैनात नही था। वह भाई के घर की रखवाली के लिए तड़के बाहर निकला था। इस दौरान उसने दो तस्करों को भैंस ले जाते देखा। इस पर पूरन ने उन्हें टोका। साथ ही भाग कर भैंस की रस्सी पकड़ ली। इस पर तस्करों ने 12 बोर के तमंचे से उसे गोली मार दी।

परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल

उसकी पत्नी व घर की अन्य महिलाए पुरन के चिल्लाने की आवाज सुन कर घटनास्थल की तरफ भागी। वहां का मंजर देख उनके पैरो टेल जमीन खिसक गई। पूरन बुरी तरह छटपटा रहा था। आनन फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जहां उसको मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का घटना से रो रो कर बुरा हाल है। गांव में रोष के साथ साथ शोक की लहर भी है। सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ सदानंद एस दाते भी मौके पर पहुच गए।

जरा इसे भी पढ़ें : जानिए हत्यारोपी मां पर किन-किन धाराओं में केस चलेगा

उन्होंने बताया की पुलिस को तड़के करीब तीन बजे होम गार्ड पूरन सिंह खेरा (50 वर्ष) की हत्या की सूचना मिली। एसओ ने बताया पूरन निवासी खेरा फार्म दोपहरिया का भाई बाहर गया था। इस पर तड़के पुरन पड़ोस में ही भाई के घर पर नजर मारने के लिए उठा था। पुलिस पशु तस्करों की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच की जा रही है।

जरा इसे भी पढ़ें : नशे में बाप बना हैवान , बेटे के पेट में घोंपा कांच,हालत गंभीर