अगले 48 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट

Heavy rain alert in next 48 hours


Heavy rain alert in next 48 hours

देहरादून। Heavy rain alert in next 48 hours प्रदेश में मानसून की दस्तक दे चुका है। जिसके बाद से ही प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी जनपदों में बारिश का सिलसिला जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से एक बार फिर प्रदेश के विभिन्न पहाड़ी और मैदानी जनपदों के लिए अगले 48 घंटों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत अगले 48 घंटों में प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी जनपदों में तेज बारिश हो सकती है। जिसमें पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग , टिहरी और देहरादून जनपद शामिल हैं।

मानसून के आगमन के साथ ही प्रदेशवासियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल गई है। लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। बात करें राजधानी देहरादून की तो आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

जरा इसे भी पढ़ें

शिक्षा मंत्री के बेटे की मौत, गूलरभोज शमशान घाट में हुई अंत्येष्टि
साडा व एमडीडीए से जनता आतंकित
कानून व्यवस्था को लेकर सदन में हंगामा