Home bollywood जानिए क्यों दुखता है कैटरीना कैफ का दिल

जानिए क्यों दुखता है कैटरीना कैफ का दिल

kaitrina kaif

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना है कि मुझे अभिनेत्री होने के कारण कई बार गंभीर आलोचना का सामना करना पड़ा लेकिन हर बार इस आलोचनाओं को अच्छे तरीका से संभाला। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना था कि आलोचना किसी भी प्रकार की हो इससे बहुत दिल दुखता है, बतौर अभिनेत्री मैने बहुत आलोचना न केवल सामना किया बल्कि इस आलोचनाओं को बहुत अच्छे तरीके से संभाला और अपने ऊपर किए गए आलोचना की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

सोशल मीडिया का हिस्सा बनने पर अभिनेत्री का कहना था कि इस मंच पर लोग हर तरह के विचार व्यक्त करते हैं, जनता की राय सकारात्मक हो या नकारात्मक हमें बतौर कलाकार हर तरह के विचारों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि सबसे अधिक आलोचना ट्विटर पर किया जाता है और उन्हें ट्विटर पर कोई अकाउंट नहीं है।

कैटरीना कैफ ने कहा कि सोशल मीडिया पर हर वक्त बातचीत करने से भी वह मजा नहीं रहता जो कभी कभी करने से होता है, इसीलिए इस बात का खास ध्यान रखती हूँ कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया से दूर रहूं और जब सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ बात करती हूँ तो बस उन्हें ही समय देती हूँ।

कैटरीना फेसबुक के बाद इंस्टाग्राम पर की दबंग स्टाइल में एन्ट्री