Home national रंगीन मिजाज राज्यपाल जिसने युवती को जबरन किया किस!

रंगीन मिजाज राज्यपाल जिसने युवती को जबरन किया किस!

नई दिल्ली। मेघालय के राज्यपाल वी षणमुगनाथन पर एक युवती ने अपने साथ दुव्र्यवाहर करने का आरोप लगाया है। और महिला ने चिट्ठी लिख कर खुलासा किया है कि राज्यपाल ने उसे नौकरी के लिए इंटरव्यू के लिए बुलाया था। ‘जब मैं वहां पहुंची तो उन्होंने मेरी निजी जिंदगी के बारे में सवाल पूछे और जबरदस्ती ही गले लगकार मुझे किस कर लिया।’ एनडीटीवी न्यूज वेबपोर्टल के मुताबिक इस युवती ने अपने हाथ से लिखे खत में ये उसे दिया है और राज्यपाल पर आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि राज्यपाल षणमुगनाथन के विरोध में राजभवन के 98 कर्मचारियों ने सीधे प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिख कर आरोप लगाया है कि राज्यपाल ने राजभवन की गरिमा को तार-तार कर दिया है और गंभीर ठेस पहुंचाया है एवं राजभवन को ‘लेडीज क्लब’ में तब्दील कर दिया है। कर्मचारियों ने राज्यपाल पर आरोप लगया था कि ‘राजभवन ऐसा स्थान बन गया जहां राज्यपाल के सीधे निर्देश पर लड़कियां आती-जाती थी। उनमें से कई तो उनके बेडरूम तक पहुंच गई थी।’’
कर्मचारियों ने चिट्ठी में दावप किया था कि राज्यपाल षणमुगनाथन के आवास की सुरक्षा में भी बदलाव किया गया। इनके रात की ड्यूटी पर दो पीआरओ, एक कुक एवं एक नर्स को नियुक्त किया गया जो सभी महिलाएं हैं। राज्यपाल ने अपने चारो तरफ महिलाओं को देखना पसंद करते थे। इनके खिलाफ महिला अधिकारियों ने पद से हटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान तक छेड़ दिया था।
इस चिट्ठी का संज्ञान लेते हुए केंद्र ने राज्यपाल षणमुगनाथन से स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन स्थानीय समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद उनकी परेशानी बढ़ गई और उन्होंने गुरूवार रात को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसे राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है।