असल शक्ति आत्मबल व नेतिकबल है : राज्यपाल खान

Governor Arif Mohammad Khan in Dehradun

Governor Arif Mohammad Khan in Dehradun

अपनी इंद्रियों पर काबू रखने वाला ही सशक्त इंसान
केरल के राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान ने कई कार्यक्रमों में की शिरकत

देहरादून। Governor Arif Mohammad Khan in Dehradun उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रविवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत की। प्रगतिशील मुस्लिम विद्वानों में शुमार आरिफ मौहम्मद खान ने कहा कि अपनी इंद्रियों पर काबू रखने वाला ही सशक्त इंसान बन सकता है। कमजोर लोगों का जिंदा रहना मजबूत लोगों की जिम्मेदारी है।

आरिफ मौहम्मद खान ने यह बात सुभाष नगर में हज कमेटी के अध्यक्ष शमीम आलम के आवास पर देर शाम आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने गरीब, जरूरतमंद लोगों की मदद करने को असल जिंदगी करार दिया। कहा कि समाजसेवा में धर्म-जाति का भेदभाव न रखे।

हर किसी जरूरतमंद की मदद दिल खोलकर करें। अपनी इंद्रियों पर काबू रखने वाला ही सशक्त इंसान है। जो अपने लिये पसंद करते हो वह दूसरों के लिए पसंद करों। यदि दूसरे संप्रदाय के लोग आपके पड़ोसी है तो उनकी मदद करे। उन्होंने समाजसेवा का उदहारण बंगाल के अब्दुल करीम का दिया। जिन्होंने बाइक पर एंबुलेंस बना दी।

बाद में पद्मश्री भी उन्हें मिला। कहा समाजसेवा का कोई मोल नहीं। उसका प्रतिफल आपको जरूर मिलता है। किसान आंदोलन पर सवाल पर उन्होंने कहा कि वह केवल बौद्धिक और सांस्कृतिक बातें करेंगे।

इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक हरबंश कपूर, विनोद चमोली, खजानदास, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष मास्टर शकील, मौलाना शराकत, मास्टर अब्दुल सत्तार, मोहम्मद फरमान, मौलाना शाहनजर, दिलशाद कुरैशी, अफरोज खान, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।

वहीं कहा कि कोरोना महामारी से निपटने को केरल में पांच हजार महिलाओं का एक दल बनाया गया। जिसने बहुत बेहतरीन कार्य किया। उत्तराखंड की महिलाएं बेहद ही सशक्त है। उनके संगठन बनाकर किसी भी तरह की आपदा का डटकर सामना किया जा सकता है।

मदरसा एसो. के सचिव मौलाना शाहनजर, मास्टर अब्दुल सत्तार ने गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके अलावा आरिफ मौहम्मद खान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल व डाॅ. एस फारूक के यहा भी गये। कुरआन लाईब्रेरी का भी दौरा किया।

जरा इसे भी पढ़े

सीएम ने 50 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
24-25 फरवरी को बढ़ सकता है ऋषिगंगा का जलस्तर, अलर्ट पर एजेंसियां
कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं : यशपाल आर्य