Home Uttarakhand Dehradun राष्ट्रीय एकता दिवस पर शौर्य स्थल पहुंचे राज्यपाल, शहीदों को किया नमन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शौर्य स्थल पहुंचे राज्यपाल, शहीदों को किया नमन

Governor Dhal Singh Bisen reached Shaurya Sthal

देहरादून। Governor Dhal Singh Bisen reached Shaurya Sthal राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के भाव के साथ शनिवार को उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने देहरादून स्थित चीड़बाग के शौर्य स्थल पहुंचकर देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। राज्यपाल ने उनके त्याग, साहस तथा बलिदान को याद किया। इस दौरान सेना के वरिष्ठ अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए भारतीय सेना के जवान जिस अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं, वह पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए वीर सैनिकों ने जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, वह हमेशा याद रखा जाएगा। उनका बलिदान राष्ट्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

राज्यपाल ने उत्तराखंड को वीरभूमि बताते हुए कहा कि प्रदेश की मिट्टी में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का भाव रचा-बसा है। यहां लगभग हर दूसरे घर से कोई न कोई व्यक्ति देश की सशस्त्र सेनाओं में अपनी सेवाएं दे रहा है। उत्तराखंड के युवाओं में सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का जज्बा हमेशा से रहा है। यही वजह है कि प्रदेश का सेना और सैन्य परंपराओं से गहरा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि हमें अपने वीर सैनिकों, शहीदों और उनके परिवारों पर गर्व है। सैनिकों का त्याग केवल उनके परिवारों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा देश उनके बलिदान का ऋणी है।

उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को संजोकर रखना और आने वाली पीढ़ियों को उनके साहस और बलिदान से परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। शौर्य स्थल जैसे स्मारक देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों की वीरता और समर्पण की याद दिलाते हैं। ऐसे स्थल युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देशसेवा की भावना को मजबूत करने का काम करते हैं।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से किया संवाद