दोस्तों ने ही युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Friends beat boy to death

Friends beat boy to death

रामनगर। Friends beat boy to death रामनगर के कंचनपुर गांव में रात में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवक की उसके साथियों ने ही पीटकर हत्या कर दी। उसका शव अर्धनग्न हालत में गांव में पड़ा मिला। मृतक के शव पर चोट के निशान हैं। मामले में पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया है।

रामनगर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम कंचनपुर निवासी इंदर जोशी (25) पुत्र पीतांबर दत्त जोशी गांव के ढाबे में अपने एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। रात में खाने पीने के दौरान वह घर नहीं आया। सुबह गांव के एक युवक ने उसे ढाबे से 50 मीटर दूर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उसके आधे कपड़े उतरे हुए थे।

परिजन उसे सयुंक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ पंकज गैरोला ने चिकित्सालय पहुंचकर शव का निरीक्षण किया। उसके पीठ, कमर में चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सीओ गैरोला ने बताया कि रात में जन्मदिन की पार्टी में मृतक युवक गया था। सुबह उसका शव पड़ा मिला। हत्या के आरोप की जांच की जा रही है।

जरा इसे भी पढ़े

12.768 किलो गांजा के साथ दो युवतियां गिरफ्तार
12 वर्षों से फरार इनामी दम्पति गिरफ्तार
5000 रु से अधिक इनामी राशि वाले 91 अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश