Home Uttarakhand Dehradun कैबिनेट की बैठक में चार प्रस्तावों पर लगी मुहर

कैबिनेट की बैठक में चार प्रस्तावों पर लगी मुहर

Four proposals were approved in the cabinet meeting

देहरादून। Four proposals were approved in the cabinet meeting मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में चार प्रस्तावों को मंजूरी दी गई और इसके साथ ही बैठक में उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली 2025 में संशोधन कर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यहां सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल चार प्रस्तावों पर सहमति बनी है।

इस अवसर पर कैबिनेट बैठक के दौरान आगामी मानसून सत्र को लेकर चर्चा की गयी। बैठक में मानसून सत्र की तिथि और स्थान के निर्धारण को लेकर मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है और ऐसे में मानसून सत्र कब और कहां आहूत होगा इसका निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लेंगें।

कैबिनेट की बैठक उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी मिली है और इसके साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण के शुरू होने की दशा में इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए पंचायती राज विभाग को अधिकृत किया गया है और आगामी एक अप्रैल 2026 से पंचायती राज विभाग को अधिकृत करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के साल 2025 का मानसून द्वितीय सत्र आहूत किये जाने को मंजूरी दी गई है। बैठक में एकल सदस्य समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट का अध्ययन कर सुझाव प्रस्तुत किए जाने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति के सुझावों और संस्तुतियों को मंत्रिमंडल के सम्मुख रखा गया है।

इस अवसर पर कैबिनेट ने महत्वपूर्ण फैसले में शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और दरअसल, नैनीताल हाईकोर्ट ने सात मार्च 2025 को शिक्षकों की भर्ती का आदेश दिया था और जिसके बाद शासन ने 20 मार्च 2025 को 135 विशेष शिक्षा शिक्षकों के पदों का सृजन किया था।

इस अवसर पर कैबिनेट की बैठक में ऐसे में विशेष शिक्षा शिक्षकों के सृजित 135 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली, 2025 में संशोधन किया गया और जिसके बाद मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली, 2025 को प्रख्यापित करने को मंजूरी दे दी है। इस अवसर पर बैठक में मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

राज्य कैबिनेट की बैठक में आबकारी नीति को मंजूरी
कैबिनेट बैठक में मलिन बस्तियों को दी गई राहत
राज्य कैबिनेट बैठक में लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय