गैस सिलेंडर फटने से चार झुलसे

Four people suffer burns after gas cylinder explodes

रुद्रपुर। Four people suffer burns after gas cylinder explodes ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में तेज धमाका हो गया। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक किराए के मकान में खाना बनाते समय अचानक घरेलू गैस सिलेंडर फट गया।

धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। इस हादसे में चार लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनाक्रम के अनुसार चामुंडा मंदिर शिव नगर ट्रांजिट कैंप निवासी कुमार सेन, अंकित कुमार, सत्यवीर सिंह और सुमित कुमार एक ही किराए के मकान में रहते हैं।

सभी सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं और सामूहिक रूप से रहन-सहन और भोजन की व्यवस्था साझा करते हैं। बताया जा रहा है कि चारों लोग कमरे में गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें तेजी से पूरे कमरे में फैल गई। देखते ही देखते कमरे में रखे दो बड़े घरेलू सिलेंडर और एक छोटा सिलेंडर भी एक के बाद एक फटने लगे। लगातार हो रहे धमाकों से कमरे की दीवार तक क्षतिग्रस्त हो गई।

धमाके से आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। आग की चपेट में आकर चारों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। हालांकि, उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। वहीं, दमकल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस और अग्निशमन विभाग इस बात की जांच कर रहे हैं कि सिलेंडर में विस्फोट किस कारण हुआ। शुरुआती तौर पर गैस रिसाव या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी लंबी लाइनें, रुद्रपुर में जाम की सड़क
घर में गैस सिलेंडर के फटने से पांच लोग झुलसे
घर में शॉर्ट सर्किट के बाद गैस सिलेंडर फटा, पांच लोग झुलसे