अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ मामले में पिता गिरफ्तार

Father arrested in case of molestation of his minor daughter

पिथौरागढ़। Father arrested in case of molestation of his minor daughter सीमांत जिले एक 13 साल की नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर  छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ से परेशान होकर बच्ची घर से भाग गई, जिसके बाद परिजनों ने पिथौरागढ़ की जिला बाल कल्याण समिति से मदद मांगी। इसके बाद मामले की जांच पुलिस को सौंपी और बच्ची को ढूंढ निकालने का निर्देश दिया।

पुलिस ने घर से कुछ ही दूरी पर बच्ची को सकुशल ढूंढ निकाला। जब बच्ची से पूछताछ की गई तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद मामले में मां से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जब बच्ची की काउंसलिंग की गई तो रो पड़ी। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम बच्ची को सुरक्षित स्थान पर ले गई, जहां उसकी काउंसलिंग की गई, वहां भी बच्ची फूट-फूट कर रो पड़ी। जब टीम के सदस्यों ने उससे घर से भागने की वजह पूछी, तो मासूम ने जो बताया वह झकझोर देने वाला था।

बच्ची ने खुलासा किया कि उसका सगा पिता ही उस पर गंदी नजर रखता था और घर में उसके साथ छेड़छाड़ व बदसलूकी करता था। पिता की इसी गंदी नीयत और प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपना ही घर छोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद सच जानने के लिए पुलिस ने बच्ची की मां से भी पूछताछ की।

सच्चाई सामने आने के बाद उपनिरीक्षक प्रियंका मौनी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है आरोपी पिता को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पिता मजदूरी करता है। पीड़ित किशोरी को फिलहाल जिला बाल कल्याण समिति  के संरक्षण में सुरक्षित रखा गया है। बालकल्याण समिति के  अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती ने बताया कि बच्ची के रहने और उसकी पढ़ाई की स्थायी व सुरक्षित व्यवस्था के लिए विभिन्न संस्थाओं और एनजीओ से बात की जा रही है।

होली की आड़ में युवती से छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले गिरफ्तार
नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप में हवलदार पर मुकदमा
ई-रवन्ना में छेड़छाड़ कर राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार