कृषकों को दी जानकारी

कृषकों को जानकारी देते हुए।

अल्मोड़ा । किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि विभाग अल्मोड़ा द्वारा कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड हवालबाग के ग्राम डोबा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र मटेला(कोसी)के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 बी0डी0 सिंह द्वारा कृषकों को खेती करने की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गयी तथा विभिन्न फसलों लगने वाले कीट एवं रोग निवारण की जानकारी दी गयी। डा0 शिवदयाल द्वारा किसानों को जैविक कृषि की विस्तृत जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। किसानों द्वारा स्याही लौह की मांग भी इस दौरान की गयी जिस पर उन्होने जल्द से जल्द शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रशेऽर गुरूरानी द्वारा की गयी। इस दौरान गोपाल गुरूरानी, नीता पाण्डे, आर0आर0 आर्या, राजेन्द्र सिंह मेहता, राजेन्द्र सिंह बिष्ट एवं ग्राम डोबा के ग्रामीणों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन बहादुर सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।