मुख्य किसान दिवस कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान होंगे सम्मिलित : गणेश जोशी

Farmers Day program

देहरादून। Farmers Day program प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को अपने शासकीय आवास में कृषि विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले किसान दिवस कार्यक्रमों की तैयारियाँ शीघ्र प्रारंभ की जाएं। उन्होंने 17 दिसम्बर को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग विकासखण्ड में प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 17 दिसम्बर को चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखण्ड में आयोजित होने वाले मुख्य किसान दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मंत्री जोशी ने दूरभाष पर चमोली के जिलाधिकारी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष से वार्ता कर आवश्यक तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में कृषि सचिव डा. एस.एन. पाण्डेय, उद्यान निदेशक एस.एल. सेमवाल सहित कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य सरकार हर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर रही : गणेश जोशी
प्रदेश में शीघ्र बनेगा इंटीग्रेटेड पैक हाउस : गणेश जोशी
सेब काश्तकारों का भुगतान भी शीघ्र किए जाए : गणेश जोशी