Home Uttarakhand Dehradun ईवीएम व वीवीपीएटी का जागरूकता अभियान प्रारम्भ

ईवीएम व वीवीपीएटी का जागरूकता अभियान प्रारम्भ

EVM and VVPAT
ईवीएम व वीवीपीएटी के प्रदर्शन को जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या।
EVM and VVPAT

देहरादून। EVM and VVPAT देहरादून जिले में ईवीएम व वीवीपीएटी के प्रदर्शन सहित प्रशिक्षण व जागरूकता अभियान प्रारम्भ हो गया है। देहरादून जिले में कुल 21 वाहनों के माध्यम से यह अभियान चलाकर मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपीएटी की जानकारी दी जाएगी।

मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने विश्वकर्मा भवन, सचिवालय देहरादून से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि आगामी सामान्य लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत वीवीपीएटी का प्रयोग किया जाएगा।

मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपीएटी के प्रदर्शन सहित प्रशिक्षण व जागरूकता के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चन रहा है। यह अभियान एक माह तक चलेगा। वीवीपीएटी बीयू व सीयू के साथ एक प्रिंटर की भांति होता है। इससेे मतदाता देख सकते हैं कि उनका वोट किस प्रत्याशी को गया है।

उत्तराखण्ड के सभी गांवों में वाहन भेजे जा रहे

वीवीपीएटी की प्रक्रिया से मतदाताओं को अवगत कराने के लिए उत्तराखण्ड के सभी गांवों में वाहन भेजे जा रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 2-2 वाहन लगाए गए है। कुछ क्षेत्रों में तीन वाहन भी लगाए गए हैं। इनका पूरा रूटचार्ट तैयार किया गया है। प्रत्येक दिन 3 से 4 गांवों को कवर किया जाएगा।

हर गांव में ईवीएम व वीवीपीएटी का प्रेक्टीकल प्रदर्शन किया जाएगा। प्रत्येक वाहन में 2 अधिकारी व 1 पुलिसकर्मी रहेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून एस.ए.मुरूगेशन, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी.षणमुगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे सारी न्यूजे देखने के लिए नीचे यूट्यूब बटन पर क्लिक करें

जरा यह भी पढ़े