मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं में उत्साह : कौशिक

Enthusiasm among youth under the leadership of CM Dhami

Enthusiasm among youth under the leadership of CM Dhami

देहरादून। Enthusiasm among youth under the leadership of CM Dhami भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश की बागडोर युवा नेतृत्व के हाथों में है और निश्चित रूप से युवाओ में जोश है और उमीदें है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक माह का स्वर्णिम कार्यकाल  रहा है|

उन्होंने एक माह में विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। सरकार अंतिम छोर पर बैठे जरुरतमन्द तक पहुँँच रही है। विधायक, मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी क्षेत्रो में प्रवास कर रहे है और लोगों की समस्यायें सुन रहे हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा 2022 के रोडमैप पर गंभीरता से आगे बढ़ रही है।

इस माह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्णकालिक स्वयंसेवक प्रतिभाग करेंगे। भाजपा विकास और सेवा कार्यों की बदौलत जनता के बीच जाएगी। श्री कौशिक ने कांग्रेस के चिन्तन शिविर पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए विपक्ष की भूमिका भी नही अदा कर सके।

कॉंग्रेस जंहा विधान सभा में  खामोश रही वही जनता के बीच में भी कार्य करने में पूरी तरह असफल रही। कांग्रेस ने पूरा समय नेतृत्व की लड़ाई में व्यतीत किया और अब वह जनता का विश्वास खो चुकी है। श्री कौशिक ने कहा कि चुनाव से पहले उसके प्रपन्च का उसे कोई लाभ नहीं होने वाला है।

कोरोना काल में भी जनता ने कांग्रेस की हकीकत को जाना और जब लोग परेशान थे और सभी राजनैतिक दल और सामाजिक संगठन सेवा कार्यो में लगे थे  तो कांग्रेस सेवा कार्यों के बजाय धरना प्रदर्शन में मशगूल थी। कांग्रेस को महज सत्ता चाहिए, लेकिन उसे अब जनता समझ चुकी है।

जरा इसे भी पढ़े

डबल मर्डर का आरोपी दुर्दांत बदमाश टमाटर गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने किया वात्सल्य योजना का शुभारम्भ
हरदा व गणेश गोदियाल ने कांग्रेस का झंडारोहण कर किया चुनाव का आगाज