नामांकन पत्र बिक्री, प्राप्ति, जांच व चुनाव चिन्ह आवंटन को स्थल निर्धारित

Enrollment letter sale
Enrollment letter sale

देहरादून,। Enrollment letter sale जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि नगर निकायों के सामान्य निर्वाचन 2018 हेतु नाम निर्देशन-पत्रों की बिक्री, प्राप्ति, जांच के साथ ही प्रतीक चिन्ह आवंटन हेतु स्थल निर्धारित किये गये हैं|

जिनमें नगर निगम देहरादून, नगर प्रमुख पद हेतु सम्पूर्ण वार्ड हेतु निर्धारित स्थान नगर निगम कार्यालय में (पुराना भवन) कक्ष संख्या 7, सभासद पद हेतु वार्ड संख्या 1 से 15 तक निर्धारित स्थान नया भवन नगर निगम देहरादून कक्ष संख्या 1, वार्ड संख्या 16 से 30 तक निर्धारित स्थान नया भवन नगर निगम कक्ष संख्या 2, वार्ड संख्या 31 से 45 तक निर्धारित स्थान नया भवन नगर निगम कक्ष संख्या 3|

वार्ड संख्या 46 से 60 तक निर्धारित स्थान नया भवन नगर निगम कक्ष संख्या 4, वार्ड संख्या 61 से 75 तक निर्धारित स्थान नगर निगम कक्ष संख्या 5, वार्ड संख्या 76-90 तक निर्धारित स्थान कक्ष नया भवन नगर निगम कक्ष संख्या 6, वार्ड संख्या 90-100 तक निर्धारित स्थान नया भवन नगर निगम कक्ष संख्या 7 निर्धारित किया गया है।

नगर निगम ऋषिकेश, नगर प्रमुख पद हेतु सम्पूर्ण वार्ड हेतु निर्धारित स्थान न्यायालय कक्ष उप जिलाधिकारी ऋषिकेश, सभासद पद हेतु वार्ड संख्या 1 से 15 तक न्यायालय कक्ष तहसीलदार ऋषिकेश, वार्ड संख्या 16 से 30 तक बैठक कक्ष तहसील ऋषिकेश, वार्ड संख्या 31 से 40 तक रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष ऋषिकेश निर्धारित किया गया है।

डोईवाला नगर पालिका परिषद

अध्यक्ष पद हेतु सम्पूर्ण वार्ड हेतु निर्धारित स्थान न्यायालय कक्ष उप जिलाधिकारी डोईवाला, सदस्य पद हेतु वार्ड संख्या 01 से 10 तक राजीव गांधी रिसोर्स सेन्टर हाॅल डोईवाला, वार्ड संख्या 11 से 20 तक बैठक कक्ष विकासखण्ड कार्यालय डोईवाला निर्धारित किया गया है।

नगर पालिका परिषद विकासनगर, अध्यक्ष पद हेतु सम्पूर्ण वार्ड, न्यायालय कक्ष उप जिलाधिकारी विकासनगर, सदस्य पद हेतु वार्ड संख्या 1 से 13 तक नाजिर कक्ष तहसीलदार विकासनगर निर्धारित किया गया है। नगर पालिका परिषद मसूरी अध्यक्ष पद हेतु सम्पूर्ण वार्ड न्यायालय कक्ष उप जिलाधिकारी मसूरी , सदस्य पद हेतु वार्ड संख्या 01 से 11 तक उप कोषागार कार्यालय मसूरी निर्धारित किया गया है।

हरबर्टपुर नगर पालिका परिषद , अध्यक्ष पद हेतु सम्पूर्ण वार्ड न्यायालय कक्ष तहसीलदार विकासनगर, सदस्य पद हेतु वार्ड संख्या 1 से 9 तक सभाकक्ष तहसील विकासनगर निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त निर्वाचन अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों (स्थानीय निकाय) को निर्देश दिये हैं कि वे निर्धारित किये गये स्थानों पर नामांकन की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे।

जरा यह भी पढ़े